संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थानाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सतुआ,पैगम्बरपुर एवं मिश्कारी टोला में दोनों समुदाय की उपस्थिति में बैठक कर आपसी प्रेम और भाईचारे के बीच पर्व मनाने की अपील की गई।इस दौरान बनियापुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाल एरिया डोमिनेशन भी किया गया।मालूम हो कि बनियापुर थाना अंतर्गत अलग-अलग गांव में कुल 41 लाइसेंस धारियों की मुहर्रम जुलूस के लिये सूची बनाई गई है।जहाँ पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है।पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बनियापुर और सहाजितपुर थाने की पुलिस मुस्तैदी से जुटी है।मौके पर सतुआ मुखिया राजू शर्मा,एसआई राधामोहन पंडित,गुलाम मुर्तुजा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फ़ोटो(शांति समिति की बैठक करते थानाध्यक्ष)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग