राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर में बच्चों के विवाद में एक बच्चे को मारपीट कर घायल कर दिया गया। तथा बचाने गई उसकी मां से भी मारपीट की गई। इस संबंध में घायल विजय राय के पुत्र सचिन कुमार ने भेल्दी थाने में आवेदन दिया जिसमें कहा कि मैं गाय चराने के लिए गया था। तभी अशोक राय का पुत्र शैलेश कुमार हम दोनों में आपस में बात बाती हुआ। उसके बाद भाई राजन कुमार पिता अशोक राय के साथ शैलेश कुमार हमारे घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगा मना करने पर मुझे लाठी से पीट कर हाथ तोड़ दिया और मेरा मोबाइल छीन लिया।मुझे बचाने आई हमारी माता को भी मरने लगे और गले से मंगलसूत्र छीन लिया तथा धमकी दिया कि अगर केस करोगी तो और भी मारेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग