अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जीएस बंगरा ग्राम में चर्चित “मां यूथ ऑर्गेनाइजेशन” के संस्थापक सदस्य नितांत सिंह राठौर का झारखंड सचिवालय में प्रोन्नति के पश्चात प्रशाखा पदाधिकारी बनने पर गांव में तथा चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके अपने पैतृक गांव पहुंचने पर फूल माला से उनका स्वागत किया गया। सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर गांव के शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को रुद्राभिषेक तथा शिव परिवार का ॠंगार भी किया गया। स्वयं नितांत सिंह राठौर ने दुग्धाभिषेक किया। पूजा अर्चना करा रहे दीपक पांडेय, सोनू मिश्रा, नागेन्द्र पांडेय आदि के मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा में श्री कृष्ण सिंह, पारस सिंह, प्रदीप प्रसाद, वसिष्ठ सिंह, चंद्रिका शर्मा, अनिल प्रसाद, संजय सिंह, नागेश्वर सिंह, राहुल सिंह, पवन सिंह, मधुसूदन साह, नागेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह, सतीश साह, नीरज सिंह, अनिल सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण तथा महिलाये शामिल हुईं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग