राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जहरीली शराब से हुई मौत की परिवार से मिलने के लिए छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गांव पहुंचे। जहां सरकार पर जमकर बरसे और कहे कि मुख्यमंत्री जी को कुर्सी के मोह माया में फसे हुए हैं। मुख्यमंत्री को खुद आकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि शराबबंदी को हम समर्थन करते हैं लेकिन शराबबंदी वाले राज्य में भी जहरीली शराब से मौत हो इसका जिम्मेवार खुद मुख्यमंत्री हैं। शराबबंदी बिहार में पूरी तरह से विफल है। और आगे उन्होंने कहा कि जो हो सकेगा हमारी पार्टी पीड़ित परिवार को मदद करेगी। और उन्होंने कहा कि इसमें से जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह सरकार ही शराब माफियाओं को संरक्षण देती है और गरीब दलित को मारने के काम करती है। और कहा कि अपने लेटर पैड पर खुद मुख्यमंत्री को जहरीली शराब से मौत हुए परिजनों के नाम सौंपेंगे। और मेरे पार्टी की तरफ से जो हो सके आर्थिक मदद के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। और इस पीड़ित परिवार में जो भी बच्चे बच्चियां पढ़ने वाले हैं उनको हमारे पार्टी की तरफ से पढ़ाया जाएगा और जो भी सहयोग होगा वह आगे भी करेंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग