राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में एकमा व रसूलपुर पुलिस के सशस्त्र बलों द्वारा सोमवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। एकमा बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, सीओ कुमारी सुषमा, अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी आदि के नेतृत्व में एकमा व रसूलपुर बाजार के अलावा परसागढ़ बाजार, चकमीरा, भोदसा, बलऊं बाजार, फुचटी कला, रामपुर विंदालाल, छित्रवलिया आदि बाजारों व गांवों के विभिन्न मार्गो में फ्लैग मार्च निकाल कर मुहर्रम में शरारती व असमाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव करने की स्थिति में कठोर कार्रवाई पुलिस प्रशासन करने हेतु तैयार रहने का संदेश दिया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के दौरान असंवैधानिक आचरण करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग