राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पीछे जंगल में 10 वर्ष के बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक सिकटी भिखम गांव निवासी प्रमोद यादव का 10 वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है। रिसभ शनिवार की सुबह अपने घर से चाय बिस्कुट खाकर बाहर गया था। परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चे शौच करने गये थें वही पर शव को देख शोर मचा कर ग्रामीणों को सुचना दी। वही परिजनों ने पहुंच शव की शिनाख्त की और थाना पुलिस को सुचना दी वैसे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है कि बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या क्यूं की गई है। मृतक बच्चा दो भाईयों में बड़ा है और पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा , दारोगा राजेश दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रहें हैं और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग