पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बली विशुनपुरा गांव में शुक्रवार को बहन के यहां राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार भाई की बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सरदारगंज गाव निवासी मनोज राम का 18 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक बाइक से बहन के यहां राखी बंधवाने सिवान जिले के सरसईया गांव में जा रहा था कि बली विशुनपुरा गांव में बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार फरार हो गया जिसमें यह घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग