पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में शुक्रवार को फोटो स्टेट कराने जा रही वृद्ध महिला को स्क्रारपियो ने तेज टक्कर मार दिया जिसमें वृद्ध महिला को घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी आश मोहम्मद की 60 वर्षीय पत्नी साहुबान बीबी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला आधार कार्ड का फोटो स्टेट कराने जा रही थी कि स्क्रारपियो ने टक्कर मार दी जिसमें घायल हो गई ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग