संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अन्याय और शोषण के बिरुद्ध सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए हजरत इमाम हुसैन द्वारा दी गई शहादत को याद करते हुए मुस्लिम भाइयो ने ताजिया जुलुस निकाल सद्भावना, प्रेम और भाईचारे के साथ धूमधाम के साथ मोहर्रम का पर्व मनाया। मौलाना कमरूदीन गौसी ने बताया की त्याग और बलिदान का प्रतीक मुहर्रम के अवसर पर हुसैन साहब की याद में आखाड़ा और ताजिया जुलुस का आयोजन किया गया। पैगम्बरपुर स्थित करबला में कई जगहों के जुलुस और अखाड़े एक साथ सम्मिलित हो कर आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने लाठी- डंडे एवं पारम्परिक हथियारों के माध्यम से कलाबाजी भी प्रस्तूत की जो आकर्षण के केंद्र रहे। वही अलग-अलग जगहों से आये ताजियों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई जगहों पर जुलूस में दोनों समुदाय के लोगो ने शामिल होकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए गंगा- यमुनी तहजीब की मिसाल पेश किया। मुहर्रम के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया था।जिसका लोगो ने जमकर लुत्फ़ उठाया। इधर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर बनियापुर और सहाजितपुर पुलिस काफी मुस्तैद रही।
फोटो(करतब दिखाते युवा)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग