- सांसद सिग्रीवाल ने किया कार्यक्रम को संबोधित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सत्ता के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते है। अपनी कुर्सी बचाने के लिये मुख्यमंत्री ने जनादेश का अपमान कर महागठबंधन में शामिल हो गए। मगर जनता सबकुछ देख और समझ रही है और आने वाले समय में इसका हिसाब लेगी। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री को भुगतना पड़ेगा। उक्त बातें महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित जनादेश से विश्वासघात के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक दिवसीय धारण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नाम पर जनमत दिए थे। मगर मुख्यमंत्री ने जनमत का अनादर करते हुए जनता के साथ छलावा किया है। जब- जब बिहार के लोगों के साथ अत्याचार होता है। भाजपा जनता के साथ मुस्तैदी से खड़ी होती है। 1990 से लेकर 2005 तक 15 वर्षो के शासन काल में बिहार में जो शासन और विकास हुआ और जनता जिस तरह से त्रस्त थी। उसको लोग अभी तक भूले नही है। मगर अपनी सरकार बचाने के लिये मुख्यमंत्री पुनः उन्ही लोगों के साथ हाथ मिला लिए। जिसको जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया था।इसके लिये बिहार की जनता मुख्यमंत्री को काफी माफ नही करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में बृजमोहन सिंह बीरेंद्र कुमार ओझा, शशिभूषण सिंह, अजित सिंह, अजय प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, योगेंद्र ठाकुर,राममनोहर सिंह लड्डू आदि भाजपा नेता शामिल थे। मौके पर चंद्रमोहन कुंवर, नरेंद्रपाल सिंह, दीपू चतुर्वेदी, कान्तु ठाकुर, गोविंदा सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो- (कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद)


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग