राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि झिंगना गांव से शाहनेवाजपुर निवासी कृष्णा सहनी को साइकिल के हैंडिल में झोला से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया है। वहीं चंचलिया निवासी मनोज मांझी को उसके घर से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। तथा मुरलीपुर निवासी प्रवेश मांझी के पलानी से पांच लीटर देशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। जबकि छापेमारी के दौरान प्रवेश मांझी फरार हो गया। पुलिस तीनों शराब के धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कृष्णा सहनी व मनोज मांझी को शनिवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग