राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत दो महीने से हत्या कांड में फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्तों के घर शनिवार को थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा कुर्की की कारवाई की गई। मालूम हो कि गत 30 जुलाई को इन अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इस्तेहार भी चिपकाया गया था। मगर अभी तक अभियुक्तों ने न्यायलय में आत्मसर्पण नहीं किया है। मामला थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है।जिन अभियुक्तों के घर कुर्की की गई। उनमें जितेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह एवं नंदन सिंह शामिल है।मालूम हो कि गत 13 जून को पिठौरी निवासी व जदयू नेता मुन्ना कुमार सिंह के छोटे भाई 27 वर्षीय धनंजय सिंह की हत्या बरछी घोंप कर कर दी गई थी। जिस मामले में गांव के ही दस लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें चार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी हुई थी।जबकि शेष लोग फरार चल रहे थे। मृतक के भाई मुन्ना कुमार सिंह के फर्दबयान पर गत 13 जून को बनियापुर थाने में कांड संख्या 300/ 22 दर्ज की गई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है।

फ़ोटो- (अभियुक्तों के घर कुर्की करने में जुटी पुलिस)।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम