नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। आजादी के अमृत महोत्व पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तत्वधान में शनिवार को एक निजी बिद्यालय के छात्र छात्राओं ने 60 मीटर लम्बी झंडा लिए तिरंगा यात्रा निकाली, अमनौर ठाकुरवाड़ी से चलकर अमनौर बाजार का भर्मण किया। यात्रा के दौरान छात्र छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था। भारत माता की जय जय घोष करते जा रहे थे इस दौरान कई लोग हाथों में झंडा लिए हुए थे।इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि विकास महतो, समाज सेवी तेरस महतो, शेखर सुमन, शिक्षक पंकज कुमार समेत सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग