पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही गांव में मां के द्वारा पंखा चलाने के दौरान बिजली का करेंट लग गया वही मां को बचाने गये दो छोटे छोटे बच्चे भी करेंट लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराए गए। सभी की पहचान बसोही गांव निवासी मुकेश साह की 35 वर्षीय पत्नी पुनिता देवी, 3 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी,7 वर्षीय पुत्र मुनचुन साह के रूप में हुई। घटना के बारे में महिला ने बताया कि वह घर में खाना बनाकर पंखा चालू करने गयी उसी दौरान पंखे से करेंट लग गया वही उसे बचाने गये दोनों बच्चे भी करेट से अचेत हो गए। सभी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां मुनचुन की हालत गंभीर बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग