अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महागठबंधन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरकार बनाने तथा आठवी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर जदयू नेताओ ने खुशी का इजहार किया। जनता दल यू के प्रदेश सचिव राजेश त्यागी ने जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी को बिहार के आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर कोटि कोटि बधाई दी| इसके साथ ही नितीश कुमार जी को अपना समर्थन देने के लिए राजद, कॉंग्रेस, वामदल सीपीआईएमएल, हम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी। बधाई देने वालों में संजय राम जिला उपाध्यक्ष, अनंत कुमार गोंड जिला महासचिव, मनोज कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष अंबे शर्मा पंचायत अध्यक्ष सहित कई अन्य भी शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग