अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड मे बिहार पृथ्वी दिवस को ले विद्यालयों में छात्रों ने पौधे लगाए तथा 11 सूत्री संकल्प को दोहराया। सभी ने यह संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करूंगा, अपने आसपास के तालाब नदी पोखर व अन्य जल स्रोतों के को प्रदूषित नहीं होने दूंगा दूसरों को भी प्रेरित करूंगा,आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करूंगा उपयोग के बाद नल को बंद कर दूंगा, अपने घर, आस-पड़ोस में वर्षा के जल संचय हेतु अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करूंगा, बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करूंगा, अपने घर विद्यालय के आसपास से निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान में डालूंगा, प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े कागज के थैलों का उपयोग करूंगा, लोगों को भी प्रेरित करूंगा सहित 11 सूत्र शामिल हैं। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया, मध्य विद्यालय संवरी मठ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह, मध्य विद्यालय बिशनपुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरभिंडा, मध्य विद्यालय कोपा मध्य विद्यालय सम्होता सहित कई अन्य विद्यालयों में भी बच्चों ने पौधे लगाकर उसके संरक्षण का व्रत लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, उत्तम साह, जितेन्द्र मिश्र, अखिलेश्वर पांडेय, अंबस्ट गुंजन रामावती देवी, मनिंद्र पांडेय राजेश कुमार, श्याम तिवारी सहित कई अन्य भी शामिल है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग