मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नगर पंचायत दिघवारा में स्व निधि महोत्सव मनाया गया, जिसमे बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 10 वेंडर्स को 10- 10 हजार लोन, बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा 05 वेंडर्स को 10-10 हजार का लोन दिया गया, स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना का परिचय पत्र कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी के द्वारा दिया गया है। डे- एनयूएलएम के सभी टीम को कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र सी एम एम सुधीर कुमार हिमांशु, सी ओ आशुतोष कुमार, सी आर पी सोनी, सविता, नीली, हसीना, एवं बैंक के मैनेजर को दिया गया। उसके बाद समुह की महिलाओ एवं सी आर पी का रजिस्टर का रख रखाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी के द्वारा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग