पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। अजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय मशरक के छात्र छात्राओ द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह के झंडोतोलन के बाद मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने प्रभात फेरी को तिरंगा देकर रवाना किया गया। स्कूल परिसर से निकली प्रभातफेरी दुर्गा मंदिर, महावीर चौंक से यदु मोड़ से थाना परिसर से वापस विद्यालय पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान बच्चो के भारत माता के जय घोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। हाथो में तिरंगा लिये बच्चे लोगो से अपने अपने घरो पर तिरंगा लहराने की अपील करते रहे। बच्चे भारत माता की जय घोष करते रहे। शिक्षक भी इससे अलग नही रहे। प्रभात फेरी स्कूल परिसर में आकर समाप्त हो गयी। प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वे वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करना हैं उसकी जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई।इस अवसर पर शिक्षक तारकेश्वर महंतों,कमलेश सिंह, रत्नेश सिंह मौजूद रहें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा