राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मढ़ौरा थानांतर्गत भुवालपुर गाँव में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पेय पदार्थ, शराब के सेवन में कई व्यक्तियों की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु होने तथा कई व्यक्तियों ईलाजरत होने की बात प्रकाश में आई है। स्थानीय चौकीदार का मूल कार्य आसूचना संकलन कर वरीय पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को अवगत कराना है। स्थानीय महाल चौकीदार 04/ 09 शत्रुघ्न राय, मढ़ौरा थाना द्वारा मद्यनिषेध कानून के क्रियान्वयन एवं आसूचना संकलन में बरती गई घोर लापरवाही एवं पूर्ण विफलता के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा स्थानीय महाल चौकीदार 04/ 09 शत्रुघ्न राय, मढ़ौरा थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु आदेशित किया गया है। साथ ही पु0 नि0 सह धानाध्यक्ष मढ़ौरा से 24 घंटे के अन्दर अनुशासनिक कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इस घटनाक्रम के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर को गहराई से जाँच कर प्रतिवेदन की मांग की गई है। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अग्रतर विभागीय/विधिक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही इस कांड के उद्भेदन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्री अंजनी कुमार अपर पुलिस अधीक्षक – सह – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सोनपुर के नेतृत्व में पूर्व से गठित एस0 आई0 टी0 टीम में पुलिस पदाधिकारी की संख्या बढ़ाकर इस कांड की भी जिम्मेवारी दी गई है, जिसमें 04 पुलिस उपाधीक्षकों सहित कुल 29 पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में ए0 एल0 टी0 एफ0 एवं गठित विशेष छापामारी तथा कई थानों एवं प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर छापामारी एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। माह अगस्त 2022 में दिनांक 01.08.22 से दिनांक 12.0822 तक सारण जिलान्तर्गत मद्यनिषेध समकालीन अभियान चलाकर की गई कार्यवाई से संबंधित विवरणी पोस्ट में साथ संलग्न है:-


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग