राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अफजलपुर के आशुतोष कुमार, चैनपुर के अंकित कुमार सिंह, नारायणपुर के राबिन साह, जितेन्द्र साह, ललिता देवी, सत्येंद्र साह तथा चंचलिया के सुगान्ति देवी व चंदन राउत शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिकी उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है।घायलों ने आपसी विवाद सहित अलग-अलग घटनाओं को लेकर हुए मारपीट के संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग