राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मानवता की यह चित्कार, विभाजन हमें नहीं स्वीकार। आइए मिलकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ लें। देश नहीं झुकने देंगे, फिर देश नहीं बंटने देंगे। मजहब के नाम पर नफरत और हिंसा, विभाजन की विभिषिका में बंट गया इंसान, एक भारत, श्रेष्ठ भारत। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। भाजपा बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा लाखों ने गंवाई जान, करोड़ों हुए बर्बाद, विभाजन की विभिषिका को रखना याद। 14 अगस्त को विभाजन की आई थी आंधी, नफरत और हिंसा ने तब मचायी थी तबाही। मजहब के नाम पर हुआ था देश का बंटवारा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा विभाजन की विभिषिका ने करोड़ों को उजाड़ा।करोड़ों उजाड़े गए अपने चमन से, लाखों ने गंवाई जान अपने वतन में। बंटवारे ने छीना हर कुछ, हर किसी से, इंसान मरा और लूटा विभाजन की कहर से। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा बंटवारे की दर्द को भुलाने नहीं देना 14 अगस्त फिर से दुहराने नहीं देना, नफरत और हिंसा का जब फैलाया जहर बंटवारे की तबाही थी, बर्बादी का मंजर। बंटवारे के इतिहास से हमें लेना है सबक। भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा इंसानों पर टूटे फिर कभी न ऐसा कहर, बंटवारे का यह संदेश। फिर न बंटेगा भारत देश। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता सर्वोपरि।
मौन जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय, गायत्री देवी, अभय सिंह, अजित सिंह, शैलेंद्र सिंह डीक, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, अजय मांझी, अजित सोनी,अनुप यादव, शत्रुघ्न चौधरी आदि शामिल हुए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा