- पैक्स अंतर्गत संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।
- किसानों की आमदनी बढ़ाने में पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर डाल गया प्रकाश।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय स्तर पर किसान भाइयों की आमदनी बढ़ाने में पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।हाल के दिनों में पैक्स केंद्र किसानों के विकास में काफी कारगर एवं मददगार साबित हो रहा है.एक तरफ किसान पैक्स के माध्यम से जहां अनुदानित दर पर खाद बीज एवं कीटनाशक प्राप्त कर उन्नत ढंग से कृषि कार्य कर रहे है।वही अपने पैदावार को पैक्स मे सरकार द्वारा निर्धारित सर्मथन मुल्य पर विक्री कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे है.उक्त बाते पूर्व विधान पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के सहाजितपुर पंचायत के पैक्स कार्यकारिणी की वार्षिक आम सभा मे उपस्थित किसानो एवं कार्यकारिणी सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कही.कार्यक्रम का आयोजन कोल्लूआ स्थित कन्हैयाजी राइस मिल परिसर मे किया गया.कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पैक्स के माध्यम से संपन्न होने वाले योजनाओ की विस्तार से जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य से पारदर्शी ढंग से ज्यादा से ज्यादा किसानो को लभान्वित कराने का अनुरोध किया.पैक्स अघ्यक्ष अजय ओझा ने आम सभा मे विगत एक वर्ष के आय व्यय का विस्तार से व्योरा प्रस्तुत करते हुए पैक्स के माध्यम से किसान हित मे चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यो की जानकारी दी.कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो मे राजजपा के प्रदेश अघ्यक्ष सतीश कुमार उर्फ टुण्णा सिंह,जिला पार्षद प्रतिनिधी मनोरंजन ठाकुर,अभय सिंह,मेनका रमन,छोटे ओझा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

फ़ोटो(पैक्स कार्यकरणी की वार्षिक आमसभा में उपस्थित अतिथि एवं किसान बंधु)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग