- महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
- सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ आमलोग हुए शामिल, भारत माता की जयकारे से गुंजा वातावरण
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रविवार को बनियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। तिरंगा यात्रा एनएच 331 स्थित हंसराजपुर शिवालय से लेकर मानोपाली बाजार तक लगभग 14 किलोमीटर में बाइक से निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में आमजन भी शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय सहित देशभक्ति के नारे लगाए गए। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।वही देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद कर उनके कार्यो का उल्लेख किया गया।मौके पर भाजपा नेता बृजमोहन सिंह,बीरेंद्र कुमार ओझा, रामाशंकर मिश्र, अजित सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, कान्तु ठाकुर, दीपू चतुर्वेदी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फोटो(तिरंगा यात्रा में शामिल सांसद एवं अन्य)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग