- प्राथमिकी दर्ज, दो लोगों को किया गया नामजद।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ का है।पीड़ित मुन्नी प्रसाद ने बनियापुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे पट्टीदारी के अखिलेश कुमार तथा भुनेश प्रसाद को नामजद कर बताया है,की दोनों दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर रॉड से जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।वही बचाव में मेरी पत्नी गायत्री देवी आई तो नामजदों ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए कान में पहने सोने का टॉप छीन लिया।तथा कानूनी कारवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग