संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में चावल के आभाव में बिगत एक सप्ताह से पीएम पोषण योजना बंद है।जिससे विद्यालय पहुँचने वाले छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।योजना बंद होने के कारण इन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति भी कम हो गई है।इस संबंध में एडीएम साधनसेवी बीरबहादुर चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एनपीएस सतुआ पश्चिम हरिजन टोली,पीएस पिंडरा,एनपीएस लूल्हा धनाव,एनपीएस मरीचा दक्षिण झारखंड बाजार सहित 14 विद्यालयों में चावल नही पहुँचने से योजना बंद है।मगर गत शनिवार से इन विद्यालयों में चावल भेजने का कार्य शुरू हो चुका है।मंगलवार से सभी विद्यालयों में सुचारू रूप से पीएम पोषण योजना शुरू कर दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग