- इस बीच फरार अभियुक्तों के घर इस्तेहार चिपकाने से लेकर कुर्की तक की हो चुकी है, कारवाई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धनंजय सिंह हत्या कांड में महीनों से फरार चल रही कांड के नामजद महिला अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त माया देवी है।जिनकी बनियापुर बाजार से गिरफ्तारी की गई है।मालूम हो कि गत 13 जून को पिठौरी तख्त निवासी व जदयू नेता मुन्ना कुमार सिंह के छोटे भाई 27 वर्षीय धनंजय सिंह की हत्या बरछी घोंप कर कर दी गई थी।जिस मामले में पड़ोस के ही आठ लोगों को नामजद किया गया था।जिसमें चार लोगों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी थी।मृतक के भाई मुन्ना कुमार सिंह के फर्दबयान पर गत 13 जून को बनियापुर थाने में कांड संख्या 300/22 दर्ज की गई थी।जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी थी।इस बीच गत 30 जुलाई को फरार अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने इस्तेहार भी चिपकाया गया था।वही गत शनिवार को जितेंद्र सिंह,सुदर्शन सिंह एवं नंदन सिंह के घर पर कुर्की की भी कारवाई की गई थी।
फ़ोटो(मृतक का फाइल फोटो)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग