संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के कला गुर्दाहा में पैक्स भवन परिसर में आजादी के 75 अमृत महोत्सव के अवसर पर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने पैक्स भवन परिसर में किया झंडोत्तोलन इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इस साल हम लोग देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस उपलक्ष्य में सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत 15 अगस्त को हमारे द्वारा इस पैक्स भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है इस दिन ही हमारे देश को वर्षों की गुलामी के बाद आज़ादी मिली थी। हम सभी लोग 15 अगस्त के दिन को मिल-जुलकर मनाते हैं। आज इस अवसर पर बड़ी संख्या में सम्मानित लोगों को देख मन प्रसन्न हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के सम्मानित लोग मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग