प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के जाने माने नेत्र चिकित्सक व लायंस क्लब डिस्क्ट्रिक 322 E के पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ एस के पांडेय के वयोवृद्ध पिता रघुबीर पांडेय का देहान्त हो गया, सूचना प्राप्त होते हुए शहर के तमाम समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गयी, शहर के कई गणमान्य लोगों ने उनके भगवान बाजार आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व महाराज गंज से लोकसभा सदस्य जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, डॉ उदय कुमार पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, शान्तनु सिंह,रंजीत सिंह सहित भाजपा से जुड़े कई लोगों ने डॉ एस के पांडेय का हौसला बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ अन्तरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब के द्वारा भी इनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी गयी, लायंस क्लब छपरा सिटी के संस्थापक लायन आदित्य अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके दिए गए संस्कार का ही परिणाम है कि उनके पुत्र के नेतृत्व में लायंस क्लब अपनी सामाजिक सेवाएं हर जगह प्रदान कर रहा है, लायंस क्लब सिटी के अध्य्क्ष लायन मनोरंजन पाठक ने कहा कि इस घटना से वो और उनके सदस्य बेहद दुःखी हैं, और ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ती हेतु प्रार्थना करते हैं, सचिव लायन आशीष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष लायन सोनालाल सिंह, लायन डॉ राजेश डाबर, लायन सुधाकर प्रसाद, लायन मनोज वर्मा संकल्प , लायन विक्की आनंद, लायन स्वेतांक पप्पू, लायन डॉ नवीन द्विवेदी, लायन प्रह्लाद सोनी, लायन नागेंद्र सिंह, लायन प्रमोद मिश्रा,लायन एस जेड रिजवी, लायन सुजीत सिंह राठौड़, लायन कुंवर जायसवाल सहित सैकड़ों लायन सदस्यों ने उनके आवासीय परिसर में पहुंचकर नम आंखों से दिवंगत शरीर को आखिरी विदायी दी। वहीं दाह संस्कार डोरीगंज स्थित तिवारी घाट पर किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग