मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा थाना परिसर में झण्डातोलन किया गया थाना प्रभारी अजीत कुमार ने फहराने के साथ ही लोगों से कहा कि सभी लोगों स्वतंत्रत हैं। देश में निवास करने वाले लोग की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अनुच्छेद 19 (1,क) के अंतर्गत सभी के लिए बोलने की स्वतन्त्रता का प्रावधान किया गया है। वाक्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ शब्द, लेखों, मुद्रण, चिन्हों या किसी अन्य प्रकार से अपने विचारों को व्यक्त करना है। विचारों का स्वतंत्र प्रसारण स्वतंत्रता का मुख्य उद्देश्य हैं सभी लोगों ने सलामी दिया मेरा झण्डा उचा रहेगा। वहीं 9:30 बजे सुबह में कोपा दक्षिण टोला के महादलित बस्ती में नगर पंचायत कोपा के विकास मित्र रेणु कुमारी की देखरेख में गांव के वृद्ध व्यक्ति नागेश्वर राम ने झण्डा तोलन किया। इस मौके पर कोपा पंचायत के भाजपा नेता व समाजसेवी हेमनारायण सिंह, राम नारायण यादव, शैलेंद्र सिंह, संत माइकल स्कूल के डायरेक्टर दीपक जार्ज, बच्चा यादव, कामख्या यादव, लालबाबु राम, रितेष कुमार, अनील कुमार, चैयरमैन प्रत्याशी बुस्तामी खाँ के साथ कोपा थाने प्रशासन, व जन प्रतिनिधी लोग उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग