मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। माँझी थाना क्षेत्र के कुंवर टोली श्रीराम दरबार सेवा समिति संस्था द्वारा कार्यालय पर आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वे० वर्षगांठ एवं 76 वे॰ स्वतंत्रता दिवस पर सेना के सेवा-निवृत्त सूबेदार श्री उमेश शर्मा जी द्वारा झण्डातोलन किया गया। कार्यक्रम में मोहन यादव Ex Army, साहेब शर्मा Ex Army, बुद्धन शर्मा Ex Army, लखपत सिंह CRPF को संस्था द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया। मौके पर संस्था के संयोजक सह पूर्व जिला परिषद अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत, भागवत तिवारी, बैजनाथ शर्मा, ललित मोहन शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता, बिनोद प्रसाद, सत्रुधन शर्मा, प्रभु शर्मा, जितेन्द्र यादव, राजन गुप्ता, सुनिल गुप्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग