राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रोटरी, सारण के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन शिशुपार्क में किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्धघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। जाँच शिविर में रोटरी के संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप के लिए सुबह की सैर काफी लाभदायक है। उच्च रक्तचाप के मरीज को चिन्ता से बचना अति आवश्यक है। आयोजकों ने बताया की अगला नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर शिविर 11 सितम्बर रविवार को शिशुपार्क में हीं आयोजित किया जाएगा। निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में रोटरी सारण के अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी, डॉक्टर मदन प्रसाद, डॉक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजेश फैशन, सुनील कुमार सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, विजय रंजन, अशोक कुमार, सतीश अग्रवाल, दिलीप पोद्दार, अशोक प्रसाद, शशिभूषण प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग