नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। युवाओं ने अमृत महोत्सव पर उत्साह के साथ निकाला तिरंगा यात्रा,रविवार को समाजसेवी मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। लोगो को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया।तिरंगा बाइक यात्रा शेखपुरा से चलकर बांदये बलहा होते हुए अमनौर होकर खोरी पाकर फिरोजपुर होते हुए धरहरा तक मार्च किया। सभी युथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए बड़े उत्साह के साथ चले जा रहे थे। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिन्दवाद, जो हम से टकराएगा चूर चूर हो जाएगा नारा लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं ने पहले एकत्र होकर शफ़्त लिया कहा देश की रक्षा सुरक्षा के लिए हम युवा अपने आपको कुर्वान कर सकते है, कोई हमारे देश की तरफ नजर भी झुकाया तो हमलोग सीने में गोली खाकर उसका आँख निकाल लेंगे।इस मौके पर गौरव सिंह, रणवीर सिंह, भोला सिंह, कुंदन सिंह, अभिषेक सिंह, विकाश सिंह, गोलू सिंह, राकेश सिंह, मनीष सिंह, राजू राय, सनोज राय, रितेश कुमार, चंदन राम, अजहर अल्ली समेत सैकड़ो युवा शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग