मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा में स्थानीय राम जंगल सिंह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें समूचे नगर पंचायत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया यह यात्रा महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास से शुरू होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के गली मुहल्लों से गुजरते हुए मानिकपुर पंचायत के पूर्वी भाग तक पहुंचा फिर वहां से एनएच 19 के पास से होते हुए राम विनोद सिंह स्मारक तक पहुंचा वहां पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी राम विनोद सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद फिर अंबेडकर चौक स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ इस दरमियान लोगों का जोश पूरे चरम पर था पूरे यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष के नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक भी भाग लिया जिसमें निम्न थे भाजपा नेता जनार्दन सिंह चौहान राजद नेता मोहम्मद शब्बीर हुसैन, प्रो कन्हैया सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुरजीत कुमार सोनू, मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, आलोक दुबे, मुन्ना सिंह खलपुरी, राधिका रमन सिंह, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, सोहन सिंह, महेश स्वर्णकार,जितेंद्र सिंह,राजकिशोर मिश्रा, पप्पू सोनार, सुनील कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, बलराम भगत के साथ ही बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित हुए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग