राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में एएसआई राम विनय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि देवरिया गांव में छापेमारी किया गया तो नरेश नट की पत्नी देवकली देवी को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरदासचक गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी भोलू नट को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार महिला धंधेबाज व नशेड़ी पर आगे की करवाई करते हुए उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग