संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला का है। पीड़ित मनोज कुमार यादव ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दरबाजे पर बैठकर अपने पिताजी से बात कर रहा था। तभी बीरेंद्र राय, लालबाबु राय, चंदन कुमार एवं उमेश राय आये और कहने लगे कि हमारे घर के आगे का जमीन तुम हमको दे दो। जब मेरे द्वारा इसका विरोध किया गया तो मेरे गले में गमझा डालकर खींच कर गिरा दिए एवं लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया तथा गले से चेन भी निकाल लिए।मेरे पिताजी के चिल्लाने पर आसपास के लोग जूट और मुझे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल पहुँचाये। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग