राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज नारायणपुर गांव का रहने वाला मुनीलाल राय का पुत्र कुंदन कुमार है। इस संबंध में एएसआई गोपाल कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि सूचना मिल रही थी कि नारायणपुर गांव में कुंदन कुमार अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना सत्यापन के बाद पुलिस ने जब छापेमारी की तो मौके से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज को बुधवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग