राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। बिहार की महागठबंधन के सरकार में सारण जिला में दो मंत्री पद दिये जाने पर तरैया मुखिया संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई दिया है। मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव व मुखिया सह जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से एक बैठक कर महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को संघ की तरफ से बधाई दिया है। वहीं मुखिया संघ ने मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार हैट्रिक लगाने वाले विधायक जितेन्द्र कुमार राय को बिहार सरकार में कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री पद तथा गरखा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक के रूप चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे सुरेन्द्र राम को श्रम संसाधन विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर दोनों मंत्रियों को बधाई दी है। बधाई के क्रम में उन्होंने कहा कि जितेन्द्र कुमार राय व सुरेन्द्र राम को मंत्री बनाये जाने पर सारण जिला समेत बिहार में समुचित विकास की गति तेजी अब आगे बढ़ेगी। बधाई देने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव, माधोपुर मुखिया सह जदयू प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी, मुखिया नंदकिशोर साह, मुखिया प्रतिनिधि बीर बहादुर राय, अनिल कुमार यादव, शैलेन्द्र राम, हरेन्द्र सहनी, समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी