राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बंधन बैंक के एक कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया है। बताया जाता है कि बंधन बैंक के कर्मी अपने बाइक से ग्रामीण सड़क के रास्ते जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने बैंक कर्मी को चाकू का भय दिखाकर रोक लिया और रुपये से भरा बैक, लैपटॉप व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति पचौड़र बाजार स्थित बंधन बैंक के कर्मी धर्मेद्र कुमार ने पुलिस को बताया की बुधवार को वह दोपहर में अमनौर से ग्रामीण सड़क के रास्ते मीटिंग व कलेक्शन कर वापस लौट रहा था कि नारायणपुर ग्रामीण सड़क बाइक सवार अपराधियों पर ओवरटेक रोक दिया और चाकू का भय दिखाकर बैग में रखे 34 हजार रुपये, लैपटॉप, और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर मामलें की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग