- स्वच्छता कर्मियों को कचड़ा उठाव के लिये उपलब्ध कराई गई सामग्री
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बुधवार को सतुआ पंचायत के डाढ़ीबाढ़ी वार्ड संख्या- 14 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं मुखिया रेणु देवी ने फीता काट स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सभी स्वच्छता कर्मियों को ड्रेस,ठेला एवं डस्टवीन उपलब्ध कराई गई। साथ ही कचड़े के है,दो प्रकार एक सूखा- एक गीला का पाठ पढ़ाया गया। मालूम हो कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिये पंचायत अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में दो-दो स्वच्छता कर्मियों को नियुक्त किया गया है। जो घर-घर जाकर कचड़ा का उठाव कर कचड़ा प्रबंधन यूनिट में डालेंगे। इसके लिये पंचायत में चिन्हित स्थल पर अपशिष्ठ प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य कराया गया है। जहाँ सूखे एवं गीले कचड़े को स्टोर किया जाएगा। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजू शर्मा, प्रखंड समन्वयक सचिदानंद कुमार, पंचायत सचिव हरेन्द्र सिंह सहित सभी वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो (फीता काट एवं हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ करते बीडीओ, मुखिया एवं अन्य)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग