पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्णकुदारिया प्राथमिक विद्यालय उतर टोला में अज्ञात चोर द्वारा गैस सिलिंडर, लाउडस्पीकर सेट सहित अन्य कीमती सामग्री चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो गुलाम सरवर ने घटना को लेकर मशरक पुलिस को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने की गुहार लगाई है। जिसमे कहा गया है कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला कटा हुआ मिला। कमरे से मध्याह्न भोजन के बर्तन, गैस सिलिंडर, लाउडस्पीकर सेट गायब मिला। जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग