राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चालिस आर डी गाँव में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में घायल सरफराज आलम पिता मेराजुद्दीन मिया सुंदर गांव निवासी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें कहा गया है कि मुन्सी सेंटर पब्लिक स्कूल चालीस आरडी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में था। इस दौरान चांदकुदरिया गाँव निवासी दिलशाद उर्फ सोनु आलम आए और गालीगलौज करने लगे, कार्यक्रम में शामिल लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। फिर जब वहाँ से अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में घेरकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर मचाने पर दिलशाद द्वारा देशी कट्टे से फायर किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग