राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया-मसरख एसएस-73 मुख्य सड़क पर तरैया मोड़ के समीप गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बैंड बाजा के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुचे कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू का बहुत जल्द राजद में विलय होना तय है। बिहार के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी को निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जदयू राजद के बेमेल गठजोड़ से मुक्ति दिलाने और बिहार को तबाह होने से बचाने के लिए युवाओं को एकजुट होना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ ही जदयू के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के जेब कि यह पार्टी पूरी तरह राजद की गोद में बैठ गई है। इसका विलय राजद में तय है। मौके पर संतोष महतो, अमरनाथ सिंह, श्रीकांत सिंह, शत्रुघ्न महतो, अनिल कुशवाहा, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग