संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दुकान में घुस मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के कमता का है।पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार कुशवाहा ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने दुकान पर बैठा था। तभी सतेंद्र राय,बुलेट राय, बिट्टू कुमार राय, रंजन कुमार राय एवं कुणाल राय हमारे दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर रॉड एवं लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए।तथा दुकान में रखे बीस हजार रुपये निकाल लिए एवं मोबाइल भी तोड़ दिए तथा केस करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग