राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मुखिया के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, मामले में तीन लोगों को किया गया नामजद

मारपीट

मारपीट

  • पूर्व में कुछ अन्य पंचायतों में भी हो चूंकि है, इस तरह की घटना
  • घटना को लेकर मुखिया संघ ने जताई नाराजगी

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। गोवा पिपरपाती पंचायत के मुखिया पर गांव के ही लोगों द्वारा हमला कर जख्मी करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मुखिया अनिल कुमार शर्मा ने गांव के तीन लोगों को नामजद कर बताया है कि शाम में बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर मौजेगोवा लौट रहे थे। इसी क्रम में गांव के ही कामेश्वर पांडेय, मोहन पांडेय एवं गोपाल पांडेय बाबा मोड़ मौजेगोवा के पास घेर लिये तथा मेरे ऊपर हमला करने लगे। इस दौरान मोहन पांडेय और गोपाल पांडेय मेरे गर्दन में गमछा डालकर दोनों व्यक्ति दोनों तरफ खिंचने लगे और पीछे से कामेश्वर पांडेय हाथ मे लिये रॉड से मेरे पीठ पर प्रहार करने लगे। इस बीच वहाँ से कुछ राहगीर गुजर रहे थे।जो हल्ला करने लगे। हल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक नामजद मेरे गले से सोने का चेन एवं पॉकेट में रखे दो हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित मुखिया ने पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।

पूर्व में भी कई अन्य पंचायतों में हो चुकी है, इस तरह की घटना:

मुखिया के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना पूर्व में भी बनियापुर के कुछ अन्य पंचायतों में हो चुकी है।बिगत दो तीन महीनों के अंदर पिठौरी पंचायत की महिला मुखिया किरण कुमारी एवं सरेया पंचायत की मुखिया सीमा देवी के साथ भी गाली-गलौज,मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।आये दिन इस तरह की हो रही घटनाओं से मुखिया संघ ने नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कारवाई की मांग की है।