राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सूबे के नए शिक्षा मंत्री के बयान पर शिक्षक संघों के अंदर उबाल आ गया है। ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षकों के कार्यशैली पर सवालिया लहजे में आउटपुट एवं इनपुट पर जो प्रश्न खड़ा किया है उस पर बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हमारे शिक्षक साथी आज भी ईमानदारी पूर्वक बिहार के शैक्षणिक विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं जिनके बदौलत आज विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अपेक्षाकृत अनुपात में गुणात्मक वृद्धि हुई है। जो पहले से भी बेहतर प्रदर्शन में है। शिक्षा मंत्री का यह बयान कि शिक्षक अगर एक माह तक भी समय से ड्यूटी निभा लेते हैं तो उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा ऐसे बयान का बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है। वहीं इसके साथ ही संघ के प्रदेश महासचिव तसौवर हुसैन ने राज्य प्रवक्ता बैजू कुमार के हवाले से कहा है कि समय रहते माननीय शिक्षा मंत्री अपने बयान को वापस नहीं लेते हैं तो बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति तय करेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग