राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार रसूलपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के योगियां गांव से पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज राजेश राम को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने परसागढ़ बाजार में छापेमारी कर 160 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि पुलिस को देखकर धंधेबाज विजय चौधरी व राहुल चौधरी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर एकमा पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महतो मुशहरी गांव में छापेमारी कर लम्बे समय से मारपीट मामले के फरार आरोपित महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग