राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में नगरा बसंतपुर गांव के योगेन्द्र कुमार यादव, वेदूपुर मिल्की गांव की अलिना बेगम, इरशाद अली, रेहना खातून, नौशाद अली, रणजीत कुमार, ओमप्रकाश पंडित, भोदसा गांव की प्रभावती देवी, हुस्सेपुर गांव के उमेश कुमार व खानपुर गांव के नागेश्वर मिश्र शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. इरफान अहमद व डॉ. पंकज कुमार के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग