राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली के औचक निरीक्षण से रामजयपाल कॉलेज हड़कंप का माहौल रहा। कुलपति गुरुवार को अचानक करीब 10:26 में राम जयपाल कॉलेज में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए । इस दौरान प्रभारी प्राचार्य समेत कई शिक्षक गायब मिले। वही कॉलेज का काउंटर भी 11:15 तक बन्द पाया गया। 10.40 बजे तक अर्थशास्त्र विभाग, जन्तुविज्ञान विभाग और वनस्पति विज्ञान विभाग और पुस्तकालय में ताला लटक रहा था।जन्तुविज्ञान विभाग मे छात्राएं एकमा और टेकनिवास से आ गयी थीं लेकिन उसके विभाग में ताला बंद था छात्र विभाग के इर्द-गिर्द टहलते हुए देखे गए।डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंहा,डॉक्टर नागेश्वर वत्स और विबुध केसरी मे से कोई समय पर उपस्थित नही हुए। हालांकि कुछ समय बाद कुलपति जब प्राचार्य कक्ष में पहुंचे तब तक सभी लोग उनसे मिलने आ गये थे।वातायन प्रभारी के इंचार्ज कुमार विश्व विभूति के पास वातायन शाखा की चाभी तक नही थी। पूंछने पर बताया कि चाभी कोई और रखता है। राजनीति शास्त्र विभाग में एक टीचर ए के सरोज उपस्थित थे परंतु उनके पास समय सारिणी नहीं थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग