राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की जान चली गई। फिर भी लोग शराब पीने व बेचने से बाज नहीं आ रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपुरजाफर चंवर के पास एक कुटिया में छापेमारी किया। जहां दर्जनों लोग शराब पी रहे थे। शराबी पुलिस को देखते हुए फरार हो गए।पुलिस ने झोपड़ी की तलासी लिया। जहां उन्हें भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि झोपड़ी से 182 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। धंधेबाज पति पत्नी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेवाज तरैया थाना क्षेत्र के मोझोपुर गांव के वुनेल नट व इनकी पत्नी रिंकू देवी बताई जाती है। जो धर्मपुरजाफर चंवर के पास एक कुटिया में चोरी छुपे शराब बिक्री कर रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग