पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में मकान के गेट का ताला काट अज्ञात चोरों द्वारा सोने का गहना,नगदी,टीवी बैट्री इनवंटर और लाखों रुपए के सामान और वही पास में गुमटीनुमा जेनरल स्टोर का ताला काट नगदी समेत सामान चोरी करने का मामला सामने शुक्रवार को आया । मामले में मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। घटना जजौली गांव निवासी कृष्णा सिंह और हरे राम दोनों पिता स्व गौतम सिंह के मकान में और पासपत सिंह पिता स्व रामसागर सिंह के गुमटीनुमा जेनरल स्टोर की दुकान में हुई है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। मामले में घटना की सूचना पर पहुंची कृष्णा सिंह की बेटी रंजू देवी ने बताया कि घर के सभी लोग पुणा रहते हैं सावन के रूद्राभिषेक को आए थें वही सभी एक दिन पहले गुरुवार को ही वापस गये कि शुक्रवार को गांव वालों ने दरवाजा खुला देख फोन किया जिस पर वह पहुंची तो देखा कि मकान का ताला काट अंदर से टीवी बैट्री इनवंटर और स्टील के बक्से में रखा 11 थान सोने का गहना,दस हजार नगदी समेत कई अन्य सामान चोरी कर ली गई है। वही बगल में ही जेनरल स्टोर चला रहें पासपत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान का ताला काट दुकान से तीन हजार नगदी और कुछ खाने का सामान चोरी कर ली गई है। चोरी गयी कुछ सामान जो रद्दी थी उसे चोरों द्वारा बगल के केला के बागान में फेका पाया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग